Wed, Apr 1, 2026
20 C
Gurgaon

रनिया में गजराजों ने मचाया आतंक, दंपति घायल

खूंटी, 6 मई (हि.स.)। रनिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है, जब एक भूखा जंगली हाथी बनई पंचायत के मनातू गांव में घुस आया और घुरन महतो के घर को ध्वस्त कर दिया।

हाथी ने घर में रखे लगभग पांच क्विंटल चावल में से कुछ खा लिया और बाकी को बर्बाद कर दिया। घर गिरने से अंदर सो रहे घुरन महतो और उनकी पत्नी पुष्पा देवी मलबे के नीचे दब गईं। पुष्पा देवी को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन घुरन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हाथी की दहाड़ और घर गिरने की आवाज सुनकर गांववाले अपने घरों से निकल आए। उन्होंने मशालें जलाईं, ढोल-नगाड़े पीटे और शोर मचाकर हाथी को गांव से भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मलबे में दबे दंपती को बाहर निकाला। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां घुरन महतो को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव में हाथी के हमले से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories