Sat, Feb 28, 2026
20 C
Gurgaon

पश्चिमी सिंहभूम में युवक की गला रेतकर हत्या, त्योहार से लौटते वक्त हुआ हमला

त्योहार से लौटते वक्त युवक की गला रेतकर हत्या, पश्चिमी सिंहभूम में सनसनी

पश्चिमी सिंहभूम, 07 नवंबर (हि.स.)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम हत्या मामले ने पूरे इलाके को दहला दिया है। कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। यह घटना उस वक्त हुई जब युवक सोहराय-बांदना पर्व के अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच देखकर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था।

अज्ञात हमलावरों ने किया धारदार हथियार से हमला
मृतक की पहचान छोटा रायकमन गांव निवासी सोमनाथ हेम्ब्रम उर्फ धोनी हेम्ब्रम (पिता – सुरेन हेम्ब्रम) के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, सोमनाथ अपने साथियों के साथ लौट रहा था, तभी छोटा रायकमन गांव के ताड़ीसाई टोला से धानसारी जाने वाली मुख्य सड़क पर बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना भीषण था कि सोमनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल
हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की छानबीन
कुमारडुंगी थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। प्रारंभिक जांच में मृतक का किसी से विवाद होने की बात सामने नहीं आई है। हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories