Sat, Feb 28, 2026
20 C
Gurgaon

छात्रा शकुरा बेगम ने कबड्डी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर कठुआ का नाम रोशन किया

कठुआ 19 फरवरी (हि.स.)। राजकीय महिला महाविद्यालय कठुआ की छात्रा शकुरा बेगम ने जेके यूटी कबड्डी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर महाविद्यालय के साथ-साथ जिला कठुआ नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जॉली, डॉ रचना, प्रोफेसर यशपाल (खेल संयोजक), प्रोफेसर मनजोत सिंह और सौरभ दत्ता सहित अन्य संकाय ने शकुरा बेगम को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। प्रभारी प्राचार्य ने कॉलेज परिसर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पीटीआई संजीव जम्वाल के समर्पण और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्रों के समग्र विकास में खेलों के महत्व पर जोर दिया और अधिक छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज की छात्रा शकुरा बेगम ने जेके यूटी कबड्डी चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर नाम रोशन किया है। चैंपियनशिप हाल ही में जेके यूटी कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित की गई थी और इसकी मेजबानी पुंछ जिले के प्रशासन ने की थी।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories