बंधन बैंक के आरओ से लूटकांड मामले में रानीगंज के जगता खरसाही से एक गिरफ्तार

0
309

अररिया 19 फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज थाना पुलिस ने रानीगंज बंधन बैंक शाखा के आरओ रेशमी कुमारी से नवंबर माह में हुए लूटकांड मामले में एक आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार किया।तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए रानीगंज के जगता खरसाही गांव के रहने वाले 19 वर्षीय अमित कुमार को लूटी हुई मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपित अमित कुमार के विरूध फारबिसगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है।मामला रानीगंज बंधन बैंक के आरओ के पद पर काबिज बथनाहा थाना क्षेत्र के भद्रेश्वर वार्ड संख्या चार निवासी 24 वर्षीय रेशमी कुमारी से फारबिसगंज रानीगंज मुख्य मार्ग में 26 नवंबर को हुए लूटकांड से संबंधित है।दो मोड के पास पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर बैंक के आरओ से उनकी स्कूटी के साथ गाड़ी की डिक्की में रखे उनके पर्स,मोबाइल,एटीएम कार्ड, पैन कार्ड,आधार कार्ड को लूट लिया था।

गिरफ्तारी की पुष्टि फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने करते हुए बताया कि अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।जल्द ही दो अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here