गिरिडीह : दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

0
302

पहली घटना निमियाघाट थाना के ईसरी बाजार में कलाली रोड के समीप की है। बताया गया कि टीएमटी छड़ लोडेड ट्रेलर ने एक मारुति ओमनी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मारुति सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ईसरी बाजार के रहने वाले चीकू पंडित (30) के रूप में की गई है ।

वहीं दूसरी घटना डुमरी के असुरबांध के समीप हुई। जहां एक अज्ञात गाड़ी के टक्कर से बाइक चालक पीयूष महतो (19) की मौत हो गई।मृतक नावाडीह के कुरपनिया गांव का रहने वाला था । पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दोनों मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here