Wed, Mar 18, 2026
20 C
Gurgaon

बीटीआर चुनाव: सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

गुवाहाटी, 28 मई (हि.स.)। बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) की सभी 40 परिषद सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव लड़ेगी। पार्टी किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी, खासकर उदालगुड़ी जिले की 10 परिषद सीटों को लेकर भाजपा का रुख पूरी तरह सख्त है।

यह घोषणा उदालगुड़ी के विष्णु राभा कृति संघ में आयोजित भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन और एक बड़ी जनसभा के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने की। उन्होंने दो हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आगामी बीटीआर चुनाव के लिए बिगुल फूंका। सैकिया ने साफ किया कि भाजपा सभी 40 परिषद क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी और सभी कार्यकर्ताओं से दिन-रात मेहनत करने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में असम सरकार के कैबिनेट मंत्री और उदालगुड़ी जिला प्रभारी मंत्री पीयूष हजारिका, विधायक दिगंत कलिता, भाजपा के प्रदेश महासचिव पल्लव लोचन दास, बीटीआर के कार्यकारी सदस्य दिगंत बरुवा, जिला और मंडल अध्यक्षों सहित कई नेता मौजूद रहे।

इस दौरान यूपीपीएल (यूपीपीएल) के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें सीडब्ल्यूसी सदस्य नंद बोडो और विधायक गोविंद चंद्र बसुमतारी के रिश्तेदार मार्टिन बसुमतारी सहित 1500 से अधिक जमीनी स्तर के नेता शामिल थे। मंत्री पीयूष हजारिका ने सभी नए सदस्यों से भाजपा को और मजबूत बनाने के लिए ईमानदारी से काम करने का आग्रह किया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories