Thu, Mar 12, 2026
30 C
Gurgaon

पुलिस मुठभेड़ में गौतस्कर के पैर पर लगी गोली

कानपुर, 30 जनवरी (हि.स.)। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के उर्छी रेलवे अंडर पास के पास पुलिस और गौकशो के बीच बुधवार की देर रात मुठभेड़ हो गयी। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे, जिस पर पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई। घटना एक आरोपित घायल हो गया और दूसरे बदमाश को पुलिस टीम द्वारा दौड़ा कर पकड़ लिया गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया जायेगा।

सहायक पुलिस आयुक्त रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में सक्रिय है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने योजना बनाकर उर्छी रेलवे अंडर पास के पास वाहन चेकिंग लगाकर संदिग्धों की चेकिंग करने लगे। तभी बाइक सवार दो युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। इसी दौरान बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और एक बदमाश ने पुलिस पर सीधे फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी। जबकि दूसरे को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

पूछताछ के दौरान घायल आरोपित की पहचान बिल्हौर निवासी राजेंद्र गौतम और दूसरे की पहचान कल्याणपुर निवासी जीतू के रूप के हुई है। दोनों का आपराधिक इतिहास देखने पर ज्ञात हुआ है कि शातिरों पर 13 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें मुख्य रूप से गोवध, पशु क्रूरता और भैंस चोरी के मुकदमे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories