हरिद्वार की फार्मा कंपनी में नशीली गोलियों का अवैध कारोबार, एनसीबी ने की छापेमारी

हरिद्वार, 19 फ़रवरी (हि.स.)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की छापेमारी में हरिद्वार की एक फार्मा कंपनी में नशीली गोलियों के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। यह मामला पंजाब के ड्रग नेटवर्क से जुड़ा है, जहां पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के बाद एनसीबी ने हरिद्वार स्थित जे आर फार्मा पर कार्रवाई की।

एनसीबी ने पहले पंजाब में 60 हजार नशीली गोलियों के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि हरिद्वार की जे आर फार्मा में अवैध रूप से नशीली गोलियां तैयार की जा रही थीं। इसके बाद एनसीबी ने छापा मारकर करीब ढाई लाख नशीली गोलियां जब्त कीं और कंपनी के दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया।

सूत्रों के अनुसार, कंपनी का मालिक फरार है, और चंडीगढ़ से आई नारकोटिक्स टीम उसकी तलाश में जुटी है। इस बीच, उत्तराखंड ड्रग्स विभाग ने कंपनी के लाइसेंस को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हरिद्वार की ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती के मुताबिक, कंपनी में जून 2024 से उत्पादन बंद था, लेकिन अवैध रूप से दवाओं का निर्माण जारी था। मामले की गुप्त जांच चल रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories