झारखंड में बादल छाने से राहत, पांच को भी बारिश के आसार

0
226

रांची, 4 जून (हि.स.)। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाने से गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के मध्यवर्ती जिलों में बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी बिहार और इसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसके आगे बढ़ने की सम्भावना है।

पिछले 24 घण्टों के दौरान रांची में 15.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

रांची में अधिकतम तापमान 33.8, जमशेदपुर में 37.8, डालटेनगंज में 37.6, बोकारो में 35.1 और चाईबासा में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन- चार दिनों पूर्व रांची सहित पूरे राज्य में प्रचंड गर्मी थी। राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़कर 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। लेकिन मंगलवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आया और गर्मी से राहत मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here