Fri, Mar 13, 2026
23 C
Gurgaon

राजगढ़ में अवैध शराब तस्करी करती चार महिलाएं गिरफ्तार, 238 लीटर शराब जब्त

राजगढ़ में अवैध शराब तस्करी करती चार महिलाएं गिरफ्तार

राजगढ़, 11 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी में शामिल चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ब्यावरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देर रात दो स्थानों पर दबिश देकर 238 लीटर अवैध शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत ₹47,600 बताई गई है।

थानाप्रभारी वीरेन्द्र धाकड़ ने बताया कि सोमवार देर रात नवीन दशहरा मैदान इलाके में छापेमारी की गई, जहां से दिलखुशबाई (65) पत्नी भोलाराम कंजर और रचनाबाई पत्नी सोनू नैनावत निवासी दूधी को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 118 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹23,600 है।

नदी किनारे दूसरी कार्रवाई

पुलिस ने भंवरगंज क्षेत्र में अजनार नदी किनारे भी छापा मारा। यहां कलाबाई (35) पत्नी जगतसिंह हाड़ा और सुमित्राबाई (42) पत्नी राजाराम झंझावत निवासी कटारियाखेड़ी पकड़ी गईं। इनके कब्जे से ₹24,000 कीमत की 120 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

आबकारी एक्ट में केस दर्ज

सभी आरोपित महिलाओं के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories