🔹 चेकिंग के दौरान मुठभेड़
Kanpur Police Encounter में गुरुवार देर रात दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया।
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार दो युवक संदिग्ध हालात में भागने लगे।
पुलिस के अनुसार, घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के पैर में गोली मार दी।
🔹 आरोपी और लूट की वारदात
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेकनगंज निवासी मुजाहिद और यासीन के रूप में हुई है।
दोनों पर 16 फरवरी को यशोदा नगर निवासी मोहम्मद वाहिद से करीब 8 लाख रुपये लूटने का आरोप है।
घटना श्यामनगर इलाके में हुई थी, जब पीड़ित जमीन बेचकर लौट रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने कट्टे की बट से मारपीट कर उसे घायल कर दिया था।
🔹 पहले नहीं दर्ज हुई थी एफआईआर
लूट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन शुरुआत में पीड़ित ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी।
बाद में बुधवार देर रात पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया।
🔹 सीसीटीवी और सर्विलांस से मिली सफलता
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की पहचान की।
मुठभेड़ के बाद दोनों को रामादेवी स्थित काशीराम ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार दिया गया।



