मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को जयंती पर किया नमन

0
272

मुख्यमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को जयंती पर किया नमन

भाेपाल, 15 अक्टूबर (हि.स.)। भारत के पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज जयंती है, जिसे विश्व छात्र दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में लिखा, “महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का सपना देखा और इसके लिए अपना जीवन समर्पित किया।”

देश और दुनिया में करोड़ों लोग डॉ. कलाम को याद कर उनके आदर्श और योगदान को सम्मान दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here